ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

भीषण हादसा: कार में लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

3 साल का मासूम भी शामिल, दो गंभीर घायल गोंदिया रेफर

बालाघाट। जिले के बैहर-मलाजखंड मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा केवलारी चौराहे के पास रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुआ, जब एक अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें अचानक आग लग गई।

मृतकों की पहचान नगारची केलकर (65), सविता केलकर (28) और 3 वर्षीय अभि केलकर के रूप में हुई है। आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

घटना के दौरान मौके से गुजर रहे राहगीरों ने साहस दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर राहत कार्य शुरू किया और तीन लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान 8 वर्षीय बच्ची पूर्वी राहांगडाले सुरक्षित बच गई। वहीं, कार चालक सीतम केलकर (30) और उनकी मां नाना बाई केलकर (60) गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, परिवार गांव से वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button