ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सद्बुद्धि प्राप्त करने के लिए कांग्रेसी सुने पीएम के मन की बात कार्यक्रम — सांसद डॉक्टर मिश्रा

सिंगरौली- सीधी सिंगरौली लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण नगर पालिका परिषद के बार्ड क्रमांक 11 बूथ क्रमांक 251 में बूथ समिति के साथ सुनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का प्रसारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण है। इस प्रसारण में देश की सामर्थ्य शक्ति का पता चलता है।

 

अमेरिका खाड़ी देशों में युद्ध के रूप में मची खलबली पर कटाक्ष करते हुए सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसी इस आपदा में भी राजनैतिक रोटियाँ सेक रहे हैं। पेट्रोल डीजल व गैस को लेकर तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं, जबकि हमारे देश में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। फिर भी कांग्रेसी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसी दिग्भ्रमित कांग्रेस और उनके लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को अवश्य सुनना चाहिए, उन्हें सद्बुद्धि प्राप्त होगी।

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि हर एपिसोड नयापन लिए रहता है। जैसे इस एपिसोड की प्रमुख बातें हमारी प्राचीन धरोहर पांडुलिपियों का संरक्षण, खेलेगा इंडिया खिलेगा इंडिया, फिट इंडिया मुहिम, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के संकट के बीच भारत की वैश्विक भूमिका सहित अनेक मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान आकृष्ट कराया।
सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सभी जनता जनार्दन से अपील की है कि वे अफवाहों और कांग्रेसियों के बहकावे में ना आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शासन प्रशासन पर विश्वास रखें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, बूथ अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, अनूप गुप्ता अमित प्रधान, डॉ मनोज सिंह परिहार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button