सरस्वती विद्यालय विन्ध्यनगर में शैक्षणिक सफलता की मिसाल
8वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

सिंगरौली। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, विन्ध्यनगर द्वारा सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय का कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया, जिसमें 99 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए।

इसके अलावा, विद्यालय के गृह परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें औसत परिणाम 95 प्रतिशत रहा। कक्षा 8वीं में शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने संबंधित विषय अध्यापकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की सह-व्यवस्थापिका गायत्री श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा परिणाम की घोषणा परीक्षा प्रभारी प्रभाशंकर गुप्त द्वारा की गई। वहीं प्रधानाचार्य नीलम गुप्ता ने परिणाम लेने पहुंचे अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।













