मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल की ककरी परियोजना में संविदा कर्मियों हेतु ‘पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी 2026’ का आयोजन

सिंगरौली- बीते दिनों नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ककरी परियोजना के वर्कर्स क्लब में संविदा कर्मियों के लिए ‘पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी 2026’ का आयोजन किया गया। इस विशेष संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य संविदा कर्मियों और उनके परिवारजनों के बीच सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना, आपसी समझ और विश्वास को सुदृढ़ करना तथा एक सकारात्मक और स्वस्थ पारिवारिक वातावरण का निर्माण करना था।

ककरी परियोजना के महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार झा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के मध्य एक आदर्श संतुलन बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यस्थल की चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। श्री झा ने संविदा कर्मियों को मानसिक तनाव के प्रभावी प्रबंधन और उसे कम करने के व्यावहारिक उपायों से भी अवगत कराया।

संगोष्ठी में प्रोजेक्ट ऑफिसर, एरिया सेफ्टी ऑफिसर सहित श्रमिक संघों के सदस्यगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित संविदा कर्मियों एवं उनके परिजनों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसी संगोष्ठियों से न केवल उन्हें नई जानकारियां मिलीं, बल्कि आपसी सामंजस्य बढ़ाने का एक नया नजरिया भी प्राप्त हुआ है।

Author

Related Articles

Back to top button