‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत लापता नाबालिग बरामद, 2 महीने बाद परिवार से मिलन
सिंगरौली पुलिस की तत्परता से मिली सफलता, साइबर सेल और टीमवर्क से हुआ खुलासा

सिंगरौली -जिले की चौकी निवास (थाना सरई) पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। करीब दो महीने बाद बेटी के घर लौटने से परिवार में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, इस संबंध में 22 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 099/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में बालिका की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयासों और तकनीकी सहायता के जरिए पुलिस ने बालिका को विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गहलिनगढ़ (पश्चिम) से खोज निकाला।
इस अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक त्रिवेणी पाल, मार्तण्ड सिंह, प्रधान आरक्षक अमरजीत पाल, आरक्षक प्रभात दुबे, मोहित सिंह, महिला आरक्षक कमला द्विवेदी और साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत केशरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार जताया। यह सफलता ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के उद्देश्य को साकार करती है।













