देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर, AIADMK में फूट; विजय सरकार को मिला समर्थन

 

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नई सरकार के गठन के बाद से जारी राजनीतिक हलचल के बीच अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम AIADMK में खुली फूट दिखाई देने लगी है। पार्टी के भीतर दो गुट बनते नजर आ रहे हैं। इसी बीच AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने 13 मई को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि AIADMK विधायक वेलुमणि और सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाला एक गुट TVK सरकार के समर्थन में आ गया है। यह गुट जल्द ही मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात कर औपचारिक समर्थन देगा। शनमुगम ने कहा कि पार्टी प्रमुख ई. पलानीस्वामी सरकार गठन के लिए DMK के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन पार्टी के अधिकांश नेताओं ने इसका विरोध किया।

शनमुगम ने कहा कि AIADMK की राजनीति पिछले 53 वर्षों से DMK के विरोध पर आधारित रही है, इसलिए DMK के साथ गठबंधन पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ होता। उन्होंने कहा कि जनता ने विजय को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया है और इसी जनादेश का सम्मान करते हुए TVK को समर्थन दिया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव में TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सहयोगी दलों के समर्थन से गठबंधन का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया है, जो बहुमत से अधिक है। वहीं DMK को 59, AIADMK को 47 और Bharatiya Janata Party को एक सीट मिली है। AIADMK के एक धड़े के समर्थन से विजय सरकार को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button