देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ समाजसेवी वैद्य विश्वंभर शास्त्री का निधन, समाज में शोक की लहर

 

जयपुर। प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वैद्य विश्वंभर शास्त्री का सोमवार प्रातः निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार पुरानी चुंगी मोक्षधाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैद्य विश्वंभर शास्त्री लंबे समय से समाजसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके मार्गदर्शन में कई सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में उनके पुत्र मधुसूदन शर्मा एवं प्रदीप शर्मा शामिल हैं। मधुसूदन शर्मा Rajasthan Brahmin Mahasabha के प्रदेश प्रमुख महामंत्री तथा All India Brahmin Federation के राष्ट्रीय प्रतिनिधि हैं।

वैद्यजी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उनके निवास शालीमार बाग, चित्रकूट, जयपुर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा, यशपाल तिवारी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद्र भंवरलाल शर्मा एवं जयपुर महानगर अध्यक्ष गोविंद जौहरी सहित कई पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए वैद्यजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Author

Related Articles

Back to top button