कंटीले तार में फंसने से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सिंगरौली। थाना चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरमुचा में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खुरमुचा निवासी शोभनाथ कोल ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि उसका भतीजा बलराम कोल उर्फ शिवकुमार कोल (40) शनिवार शाम करीब 8 बजे घर से बसाही की ओर गया था। रविवार शाम परिजनों को सूचना मिली कि वह गांव के लवकुश द्विवेदी के घर के पास मृत अवस्था में पड़ा है।
मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि मृतक के गले में लाल रंग की साफी बंधी हुई थी, जिसका दोनों सिरा कंटीले तार में फंसा था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह कंटीले तार में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।













