जनपद पंचायत बैढ़न की सामान्य सभा की बैठक 15 मई को

सिंगरौली,-जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी 15 मई को जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक दोपहर 1:00 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा के साथ ही 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता, जनपद पंचायत बैढ़न के भवन निर्माण की प्रगति, कृषि विभाग द्वारा खाद-बीज वितरण की स्थिति तथा वनाधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पूरी तैयारी और अद्यतन जानकारी के साथ निर्धारित समयानुसार बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।













