एनटीपीसी विंध्याचल में जेम 2026 की बालिकाओं हेतु मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन
हंसी, उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रही विशेष संध्या

सिंगरौली। NTPC विंध्याचल में जेम 2026 की बालिकाओं के लिए आयोजित मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों से भरपूर विशेष संध्या उत्साह, उमंग और जीवंत ऊर्जा से सराबोर रही। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न रोचक खेलों एवं टीम आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में बाल एवं स्पून रेस, सिंगल होप रेस, बलून इन द लेग रेस सहित कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ए.जे. राजकुमार, एम. सुरेश, बी.के. भराली एवं रूमा दे शर्मा सहित सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएं उमा सुरेश और शिल्पा कोहली भी मौजूद रहीं।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को वरिष्ठ प्रबंधन टीम द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इससे प्रतिभागियों का उत्साह और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।
कार्यक्रम का समापन आत्मीय माहौल में हुआ, जब वरिष्ठ प्रबंधन टीम ने जेम 2026 की प्रतिभागियों के साथ रात्रिभोज साझा किया। यह आयोजन बालिकाओं के समग्र विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।













