सीधी

पहले चोरों ने पी शराब, फिर दुकान में दिया चोरी को अंजाम,अमिलिया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में हुई घटना…   

पहले चोरों ने पी शराब, फिर दुकान में दिया चोरी को अंजाम,अमिलिया थाना क्षेत्र के नंदनपुर गांव में हुई घटना…   
सीधी
अमिलिया थाना अंतर्गत ग्राम नंदनपुर में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात चोरों ने पहले दुकान में 5 बोतल शराब पी इसके बाद चोरी को अंजाम दिया। दुकान से नकदी समेत अन्य सामग्री चोरी की गई।
पीडित दुकानदार ध्रुव नारायण द्विवेदी के अनुसार उनकी दुकान से करीब 35 हजार रुपए के सामान की चोरी की गई है। जिसमें 10 हजार रुपए नकदी भी शामिल है। कल सोमवार सुबह जब पीडित दुकानदार दुकान पहुंचा तो ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद उन्होने डायल 112 और अमिलिया पुलिस को सूचना दी। दुकानदार ने दो लोगों पर चोरी का संदेह व्यक्त किया है। दरअसल इस क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही थी। ग्राम सोनवर्षा के उमर मोहम्मद के घर पिछले सप्ताह ही चोरी हुई थी। वहीं साकेत बस्ती में दो घरों में चोरी का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने में चोरों ने दर्जन भर से ज्यादा घरों को निशाना बनाया।
तत्संबंध में अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उनका कहना था कि थाना क्षेत्र में अब तक केवल 3-4 चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिसमें कुछ का खुलासा भी हो चुका है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button