सीधी
यूरिया खाद की किल्लत दूर करने प्रशासन आया मैदान में…

यूरिया खाद की किल्लत दूर करने प्रशासन आया मैदान में…
सीधी चुरहट
लंबे समय से किसानों को यूरिया खाद की किल्लत झेलनी पड़ रही थी, लेकिन आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मोर्चा संभाल लिया। राजस्व अमला, पुलिस व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने मैदान में उतरकर व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया। एसडीएम शैलेश द्विवेदी, तहसीलदार साक्षी गौतम, पटपरा तहसीलदार सुषमा रावत, नायब तहसीलदार आर.पी. सोनी, आरआई सूर्यभान सिंह, पटवारी, कोटवार व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी से किसानों में भरोसा बढ़ा और पूरे दिन शांति व्यवस्था बनी रही।
नायब तहसीलदार आर.पी. सोनी ने बताया कि किसानों को टोकन प्रणाली के तहत खाद वितरित की गई। लगभग 950 टोकन बांटे गए, जिनमें से 600 किसानों को खाद का वितरण किया गया। शेष टोकन को अगले दिन के लिए सुरक्षित रखा गया। किसानों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की पहल की सराहना की। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह की सख्त निगरानी जारी रही तो आगे खाद वितरण में कोई दिक्कत नहीं आएगी।













