बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महुआ गांव में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

आमने-सामने की टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे, पैर कटकर हुआ अलग

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी निवास के महुआ गांव में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सरई-मेन रोड स्थित महुआ गांव के पास सनराइज स्कूल के समीप हुआ, जहां दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजकुमार साहू निवासी ग्राम बंजारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि राजकुमार साहू किसी कार्य से यूनियन बैंक, निवास जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान महुआ गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर निगरी, निवास एवं बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button