ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आउटसोर्स कर्मचारियों के एरियर भुगतान की बढ़ी उम्मीद, 30 जून तक मिल सकता है मानदेय

सिंगरौली। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित एरियर भुगतान को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। श्रम विभाग के निर्देशों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान प्रक्रिया तेज कर दी है और 30 जून तक एरियर जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2024 में श्रम विभाग ने आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की थी, लेकिन जिले के कई स्वास्थ्य संस्थानों में बढ़े हुए मानदेय के साथ पिछले 11 माह का एरियर अब तक नहीं दिया गया। इस संबंध में शिकायतें मिलने पर श्रमायुक्त ने कार्रवाई करते हुए सभी विभागों को लंबित भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों से आउटसोर्स कर्मचारियों के एरियर भुगतान से जुड़ी जानकारी मांगी थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार अधिकांश संस्थानों से जानकारी प्राप्त हो चुकी है और शेष विवरण भी जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि आवश्यक जानकारी पूरी होते ही बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके बाद कर्मचारियों के खातों में एरियर राशि जारी की जाएगी। यदि सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो जाती हैं तो 30 जून तक कर्मचारियों को भुगतान मिलने की संभावना है।

Author

Related Articles

Back to top button