ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

5 अगस्त को होगा संयुक्त व्यापार मंडल का चुनाव, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय

सिंगरौली । संयुक्त व्यापार मंडल बैढ़न के आगामी चुनाव को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कार्यालय प्रांगण में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में 5 अगस्त को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाने पर सहमति बनी।

बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से नए व्यापारियों को जोड़ा जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन व्यापारियों ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है, वे एक हजार रुपये शुल्क जमा कर अपनी सदस्यता पुनः सक्रिय करा सकेंगे। वहीं, नए सदस्यों के लिए वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।बैठक में संगठन की वार्षिक आय-व्यय, सदस्यता अभियान, चुनाव प्रक्रिया तथा संगठन की वित्तीय व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। अंत में सभी व्यापारियों से सदस्यता अभियान में सक्रिय सहयोग करने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई।

Author

Related Articles

Back to top button