बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

चोरी की टेलीफोन केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, खरीददार की तलाश जारी

सिंगरौली- शक्तिनगर थाना पुलिस ने चोरी की टेलीफोन केबल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न लंबाई की टेलीफोन केबल बरामद की है। मामले में चोरी का माल खरीदने वाले एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बलियानाला पुलिया नंबर-10 के पास सूचना के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुग्रीव रावत (24) एवं मनीष (20) निवासी सिम्पलेक्स कॉलोनी, थाना विंध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपियों के कब्जे से कई बंडलों में चोरी की टेलीफोन केबल बरामद हुई है।
जांच में सामने आया है कि चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी बब्बन, निवासी सिम्पलेक्स कॉलोनी, विंध्यनगर (सिंगरौली) फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी सुग्रीव रावत के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author

Related Articles

Back to top button