बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा पुनर्स्थापन प्रक्रिया के लिए एनसीएल ने लॉन्च किया एलएडीएम 2.0

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने जयंत परियोजना विस्तार के तहत मोरवा पुनर्स्थापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भूमि अधिग्रहण एवं डेटा प्रबंधन प्लेटफॉर्म (LADM) 2.0 लॉन्च किया है। नए संस्करण में दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन (DSVT), प्रतिकर भुगतान (R&R) और भूमि व परिसंपत्तियों के स्वामित्व हस्तांतरण (Possession) से संबंधित डिजिटल पोर्टलों को शामिल किया गया है।

इन नई सुविधाओं का शुभारंभ एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बी. साईराम ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण से पुनर्स्थापन प्रक्रिया में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी तथा प्रभावित परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

एलएडीएम 2.0 के माध्यम से सर्वेक्षण, दस्तावेज सत्यापन, प्रतिकर भुगतान, भूमि हस्तांतरण और पुनर्वास संबंधी सभी प्रक्रियाओं का डिजिटल प्रबंधन किया जाएगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप कम होगा, कार्य में त्रुटियां घटेंगी तथा समस्त रिकॉर्ड क्लाउड पर सुरक्षित रहेगा।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार, महाप्रबंधक (एसपीसी) निरंजन रुक्मांगद, सिंगरौली पुनर्स्थापन सेल के अधिकारी एवं डेलॉयट के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एनसीएल के अनुसार, एलएडीएम 2.0 भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्स्थापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और हितधारक-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button