बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वैढ़न यात्री प्रतीक्षालय के बंद पड़े 13 पंखे हुये चालू, यात्रियों को मिली राहत

सिंगरौली। यात्री प्रतीक्षालय में लंबे समय से बंद पड़े पंखों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए निगम की टीम को मौके पर भेजा और आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार प्रतीक्षालय में कुल 20 पंखे लगे हुए हैं, जिनमें से केवल 7 ही संचालित हो रहे थे, जबकि 13 पंखे लंबे समय से खराब पड़े थे। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी खराब पंखों की मरम्मत की और उन्हें पुनः चालू कराया। अब प्रतीक्षालय के सभी पंखे सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में समय पर कार्रवाई से लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है। वहीं, इस कार्रवाई को समाचार के प्रभाव का सकारात्मक परिणाम भी माना जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button