बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घर से नाराज होकर निकली 22 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

सिंगरौली। जिले के चितरंगी क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती पिछले नौ दिनों से लापता है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर आमजन से सहयोग की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, खुशबू वैश्य (22 वर्ष), पिता गौतम वैश्य, निवासी ग्राम पीपरखड़, पोस्ट करैला, ब्लॉक दुधमनिया, तहसील चितरंगी 19 जून 2026 को घरेलू विवाद के बाद घर से निकल गई थीं। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटीं और उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इससे परिवार बेहद चिंतित है।

परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी को खुशबू वैश्य कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा उनके परिजनों को सूचना दें, ताकि युवती को सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
परिजनों ने कहा है कि आम नागरिकों का एक छोटा-सा सहयोग भी खुशबू तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button