ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारत भूषण तिवारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग, ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

सिंगरौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) की जिला इकाई ने मंगलवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भारत भूषण तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को जांच पूरी होने तक पद से अलग किया जाए, ताकि जांच एजेंसियां बिना किसी दबाव के स्वतंत्र और पारदर्शी ढंग से कार्य कर सकें। साथ ही दोषियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिए जाने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (सनातन) के संभाग संयोजक पंडित राजेंद्र दुबे, जिला अध्यक्ष पंडित भगवान तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लल्लूराम मिश्रा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हरिवंश राम द्विवेदी, युवा जिला अध्यक्ष विनोद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, प्रभात मिश्रा, कुंदन पांडे, सरोज पांडे, शैलेंद्र सिंह, अविनाश सिंह, कमलेश पांडे, सुरेश नारायण तिवारी, राजेश पांडे, दीपक पांडे, पुनीत पांडे, राज तिवारी, कपिल देव दुबे, रावेंद्र नाथ मिश्रा, कृष्ण बिहारी शुक्ला, जगन्नाथ राम मिश्रा, विनोद देव पांडे, अमरेश उपाध्याय, अवनीश पांडे, दिनेश वैश्य, निलेश तिवारी, राजेश शाह, राम जियावन रजक, गोलू पनिका, अतुल तिवारी, शिया पांडे, कृष्णा राम दुबे तथा विजय नारायण शुक्ला सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और कानून के शासन में विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से सौंपा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button