बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बस स्टैंड तिराहे पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित बस ने पोल, पार्क की दीवार और दुकान को मारी टक्कर

सिंगरौली। जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड तिराहे के पास सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच प्रिया बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर विद्युत पोल, मल्हार पार्क की दीवार और एक किराना दुकान से जा टकराई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी, जिससे जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में साफ-सफाई के दौरान बस को पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस पीछे की ओर तेजी से बढ़ते हुए पहले विद्युत पोल से टकराई, फिर मल्हार पार्क की दीवार और अंत में पास स्थित किराना दुकान में जा घुसी।

हादसे में मल्हार पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि विद्युत पोल को भी नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, किराना दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचने से दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से बस चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान की भरपाई बस मालिक से कराने की मांग की है। साथ ही विद्युत विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना स्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है। उन्होंने फुटेज की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों का दावा है कि घटना के समय बस चालक के बजाय खलासी (क्लीनर) बस चला रहा था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या परिवहन विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

Author

Related Articles

Back to top button