मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा- कुटी मशीन की चपेट में आए युवक की मौके पर मौत, गांव में मातम

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरी गांव में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां कुटी मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक जमगाड़ी गांव का निवासी था और बीते कुछ दिनों से वह अपने नाना के घर चतरी गांव में रह रहा था। हादसा उस समय हुआ जब युवक मशीन के पास किसी काम में जुटा हुआ था, तभी अचानक वह कुटी मशीन की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मिलनसार और शांत स्वभाव का था। इस अप्रत्याशित हादसे से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से ऐसी मशीनों के इस्तेमाल के दौरान सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button