कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला घर में आये मेहमान पर

छोटे भाई पर उसकाने का आरोप, बड़े भाई ने बोला हमला, चितरंगी थाना क्षेत्र की घटना
पोल खोल सिंगरौली
चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सुकहर में गत दिवस की रात घर में आये मेहमान को सुनियोजित तरीके से मानने के लिए पहले डायल 112 नम्बर पर झूठी जानकारी देकर गुमराह करने का प्रयास किया। वहीं छोटे भाई ने बड़े भाई को उसकाते हुये मेहमान पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है। जिसकी हालत नाजुक है और जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में ईलाज चल रहा है।
चितरंगी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रामसुरेश भारती ने डायल 112 नंबर पर झूठी सूचना दी गई कि घर में एक चोर घुसा है। पुलिस उसको पकड़कर ले जाये। चितरंगी पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंच कर पाया कि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। पूछतांछ में रामसुरेश ने बताया कि उक्त व्यक्ति घर में चोरी के उद्देश्य से घुसा था। पुलिस ने घायल की स्थिति में अस्पताल चितरंगी में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार घायल राजेश बंसल दो दिन से उसके घर में मेहमान के रूप में रुका था। रामसुरेश और राजेश का बहस हुआ था, जिसकी जानकारी राधेश्याम को उसका भाई बताया। रामसुरेश भारती से राधेश्याम भारती ने मोबाइल से कहा कि जान से मार दो मैं सब देख लूंगा।
तत्पश्चात रामसुरेश ने राजेश बंसल को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कराया। चिकित्सको का मानना था कि सिर में गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बैढ़न के लिए रिफर कर दिया है।
स्थिति अति नाजुक होने से तहसीलदार चितरंगी ऋषि नारायण सिंह ने मरणासन हालत में कथन भी लेख किया गया है। अब जिंदगी मौत से जूझ रहा है। फरियादी की रिपोर्ट व बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(1) 62, 109, (1) 3,5 पंजीबद्ध करते हुये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधेश तिवारी अतिरिक्त टीम के सदस्य सुरेंद्र यादव रमेश कोल, आरडी वर्मा, मुकेश पांडेय, सुभाष पाल, लमलेश सिंह, शिवकुमार पटेल, शुदर्शन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













