ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध; पुलिस ने शुरू की तलाश

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय स्थित ट्रॉमा सेंटर परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत कोतवाली वैढ़न में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में सामने आई सीसीटीवी तस्वीर में एक संदिग्ध युवक बाइक के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जा चुका है और इस मामले में भी जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को तस्वीर में दिखाई दे रहे युवक की पहचान या उसके संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल कोतवाली वैढ़न को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस का कहना है कि संदिग्ध की तलाश लगातार जारी है और शीघ्र ही बाइक चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।













