बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वाहन चेकिंग अभियान में 5 वाहन जप्त, 10 वाहनों पर की गई कार्रवाई

परिवहन विभाग ने वसूला 1.37 लाख राजस्व

सिंगरौली। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) सिंगरौली द्वारा सोमवार को जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रखड़ परिवहन में संलग्न वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन पर 10 वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान कुल एक लाख सैंतीस हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा, वैध दस्तावेजों की उपलब्धता तथा परिवहन नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सुरक्षित एवं नियमसम्मत परिवहन सुनिश्चित करें।

Author

Related Articles

Back to top button