देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया गया

 

नई दिल्ली। ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मंत्री के अनुसार, हमले का शिकार हुए जहाज की पहचान रूस्ङ्क ्रद्य छ्वह्वह्यह्वद्घद्ब के रूप में बताई गई है। जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात हवाई वस्तु से उसे निशाना बनाया गया। घटना के बाद ओमान के कोस्ट गार्ड ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया और जहाज पर सवार 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक नाविक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई।

मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर नाविक की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शिपिंग मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। सुरक्षित बचाए गए नाविकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सभी जीवित नाविकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है।

खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के बीच समुद्री मार्गों पर जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिका-ईरान संघर्ष और क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा भी अहम मुद्दा बन गई है।

सरकार की ओर से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है। इनमें 14 ऐसे लोग शामिल हैं, जो समुद्री जहाजों पर नाविक के रूप में काम कर रहे थे।

Author

Related Articles

Back to top button