बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

युवा कांग्रेस ने आदिवासी बस्ती में मनाया गौरव दिवस, फलदार पौधे लगाए

सिंगरौली। भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस एवं विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा नवानगर ब्लॉक के वार्ड क्रमांक 22 स्थित बैगा बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन, विधानसभा अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की अध्यक्षता एवं ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन पाण्डेय के नेतृत्व में आदिवासी समाज के बीच मिठाई का वितरण किया गया तथा फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज देश के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासी समाज को प्राथमिकता देने और उनके अधिकारों के लिए खड़े रहने का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस परिवार सदैव आदिवासी समाज के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव कमल सिंह, हीर्रवाह ब्लॉक अध्यक्ष निवेश पाण्डेय, नवानगर ब्लॉक उपाध्यक्ष आयुष सिंह मोनू, किशोर सिंह चंदेल, अंशुल सिंह चंदेल, अमित कुशवाहा, सचिन सिंह गहरवार, अनीश अख्तर अंसारी, पंकज सिंह, रणवीर सिंह, राम राघव वैश्य, सुमित शाह, वसीम आलम सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button