नवानगर पुलिस की कार्रवाई, 524 ग्राम गांजा जब्त
एनसीएल निगाही ग्राउंड से विधि-विवादित बालक पकड़ा गया, कीमत करीब 7,500 रुपए
सिंगरौली। नवानगर पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बिक्री करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनसीएल निगाही ग्राउंड के पास से एक विधि-विवादित बालक को पकड़ा। उसके कब्जे से 524 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 7,500 रुपए बताई गई है, बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राकेश साहू की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कचनी निवासी आर्यन साकेत एनसीएल ग्राउंड में गांजा बिक्री के लिए आने वाला है। सूचना पर निगाही ग्राउंड के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान झोले में अखबार में लिपटा 524 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में अपराध क्रमांक 201/2026 के तहत धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई में सउनि डॉ. अजीत सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सेंगर सहित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।











