बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सरई पुलिस की कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरफ्तार

1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

सिंगरौली। थाना सरई पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गजराबहरा निवासी ओमप्रकाश नामदेव अपने निर्माणाधीन मकान के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश नामदेव पिता शेखीलाल नामदेव (39 वर्ष) निवासी गजराबहरा थाना सरई को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद कर उसके विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी थाना सरई में आबकारी एक्ट के तहत पांच प्रकरण दर्ज हैं।कार्रवाई में उप निरीक्षक लालमणि साकेत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत साहू, दिलेन्द्र यादव, विजय तिवारी, ओंकार कुशवाहा, आरक्षक अशोक यादव, पुष्कर पोर्वाल, विक्रम सिंह एवं प्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button