बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जियावन पुलिस की कार्रवाई, आदतन नकबजन मनीष सोनी गिरफ्तार

चोरी के दो मामलों में भेजा गया जेल

सिंगरौली। थाना जियावन पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आदतन नकबजन एवं चोर मनीष सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज़ के.एम. के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देवसर डॉ. गायत्री तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।आरोपी मनीष सोनी निवासी ग्राम समदा/ईटार थाना जियावन के विरुद्ध किराना गोदाम का ताला तोड़कर हल्दी की बोरी चोरी करने तथा इलेक्ट्रिकल दुकान से पंखे व स्टेटर चोरी करने के मामले दर्ज थे। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना जियावन एवं महिला थाना सिंगरौली में मारपीट, धमकी, महिला उत्पीड़न एवं संपत्ति संबंधी अपराधों सहित कुल 08 प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी शेषनारायण दुबे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button