देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदले, चीन ने जताया विरोध

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत ने अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों के नाम बदलकर उन्हें आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया है। इनमें झीलें, बस्तियां और अन्य स्थान शामिल हैं। भारत के इस कदम पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इसे गैर-कानूनी और अस्वीकार्य बताया है।

चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को ‘जंगनान’ बताते हुए इस क्षेत्र पर अपना दावा दोहराया है। चीन करीब 90 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता रहा है। भारत लगातार उसके इस दावे को खारिज करता रहा है और अरुणाचल प्रदेश को देश का अभिन्न अंग बताता है।

गौरतलब है कि चीन स्वयं वर्ष 2017 से अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों के नाम बदलता रहा है। भारत ने अब आधिकारिक रूप से स्थानीय नामों को मानचित्र में शामिल कर जवाब दिया है। चीन के सरकारी मीडिया ने आशंका जताई है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच सीमा संबंधी तनाव बढ़ सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button