मप्र कैडर के तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 1994 बैच की आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को केंद्रीय कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे युवा मामले एवं खेल मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थीं।
वहीं 1994 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्होंने पल्लवी जैन गोविल का स्थान लिया है। इससे पहले दीप्ति गौड़ मुखर्जी कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव थीं।
इसके अलावा 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वीएल कांताराव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। उन्हें सचिव स्तर का रैंक और वेतनमान मिलेगा। वे वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय में सचिव हैं और अनुसुईया आर्या के स्थान पर जिम्मेदारी संभालेंगे, जो 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होंगी।













