ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

अमरकंटक एक्सप्रेस में चढ़ते समय आरपीएफ प्रधान आरक्षक का पैर कटा

जबलपुर। पिपरिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात अमरकंटक एक्सप्रेस में चढ़ते समय आरपीएफ के प्रधान आरक्षक हादसे का शिकार हो गए। ट्रेन चलने के दौरान पैर फिसलने से उनका दाहिना पैर पहिए की चपेट में आ गया, जिससे घुटने के पास से पैर कट गया।

जानकारी के अनुसार कटनी आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजयशंकर यादव (48) पेट्रोलिंग ड्यूटी के लिए अमरकंटक एक्सप्रेस से पिपरिया पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे ट्रेन से कटनी लौटते समय बोगी में चढ़ने के दौरान ट्रेन चल पड़ी और वे नीचे गिर गए।

हादसे के बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम ने तत्काल उन्हें पिपरिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। आरपीएफ एएसआई थॉमस घायल प्रधान आरक्षक को लेकर भोपाल रवाना हुए। घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ कंट्रोल रूम और परिजनों को दे दी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button