देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

रेलवे निरीक्षण कोच में लगी आग, जांच के आदेश

 

जबलपुर। जबलपुर यार्ड स्थित आरए साइडिंग में खड़े रेलवे के पुराने निरीक्षण कोच डब्ल्यूसी 075077 में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट में धुएं एवं आग पर नियंत्रण पा लिया।

रेल प्रशासन के अनुसार कोच आरए/वीआईपी साइडिंग में सुरक्षित रूप से खड़ा था और यात्री व प्लेटफॉर्म क्षेत्र से अलग था। घटना में किसी यात्री या कर्मचारी को नुकसान नहीं हुआ और रेल परिचालन भी प्रभावित नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच में धुआं स्टाफ केबिन क्षेत्र से निकलना पाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए शॉर्ट सर्किट और किसी शरारती तत्व की संभावित भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रेल प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Author

Related Articles

Back to top button