देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत

 

बोगोटा। पश्चिमी कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत और 570 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सरकार ने हालात को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपदा की स्थिति घोषित कर दी है।

भूकंप से 1,575 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि छह प्रमुख हवाई अड्डों का बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते वहां व्यावसायिक उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है। भूकंप का केंद्र चोको डिपार्टमेंट के सैन होस डेल पाल्मार के पास करीब 96 किलोमीटर की गहराई में बताया गया है।

मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर आवश्यक राहत सामग्री पहुंचा रहा है।

इस प्राकृतिक आपदा पर फ्रांस, यूक्रेन और इटली समेत कई देशों के नेताओं ने शोक जताते हुए कोलंबिया के प्रति एकजुटता और सहयोग की पेशकश की है।

Author

Related Articles

Back to top button