मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला आपूर्ति अधिकारी की अपील,गैस उपभोक्ता समय पर कराएं ई-केवाईसी

 

सिंगरौली, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री पी.सी. चन्द्रवंशी ने जिले के समस्त गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों एवं गैस सब्सिडी प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी आवश्यक है। उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन, भारत गैस हेलो, बीपीसीएल/भारत गैस तथा एचपी पे एप के माध्यम से भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित एप पर पंजीयन करने के बाद आधार फेसआरडी के माध्यम से चेहरे का सत्यापन किया जा सकता है। सत्यापन सफल होने पर ई-केवाईसी पूर्ण होने की सूचना मोबाइल संदेश के माध्यम से प्राप्त होगी।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि ई-केवाईसी के संबंध में किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें तथा अपनी ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण कराएं। ई-केवाईसी की स्थिति संबंधित गैस एजेंसी से भी सत्यापित की जा सकती है। उन्होंने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त करने तथा भविष्य में किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय पर ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं।

Author

Related Articles

Back to top button