बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम की सहमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह से अनुमोदन प्राप्त कर अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

कार्यकारिणी में सचखमन सै, रामाधार कोल, शिवराम पनिका, अवध प्रताप सिंह उपाध्याय बनाये गये‌ हैं। महामंत्री ज्वाला प्रसाद पनिका और तारकेश्वर सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी मे मंत्री ममता रानी, अवधेश सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, महाबली सिंह, छोटेलाल अगरिया बने हैं इसके अतिरिक्त अशोक खैरवार कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार पनिका सह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह मरकाम कार्यालय मंत्री, सूर्यमणि प्रसाद पनिका सह कार्यालय मंत्री, अरूण सिंह मीडिया प्रभारी, हिंछलाल सह मीडिया प्रभारी, मानिक सिंह शोसल मीडिया, वीणा सिंह सह शोसल मीडिया तथा संजय खैरवार मन की बात प्रमुख नियुक्त किए गए हैं।
समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष समेत समस्त वरिष्ठों ने बधाई दी है तथा पार्टी एवं संगठन के अनुरूप कार्य करने के लिये प्रेरित किया है।

Author

Related Articles

Back to top button