भाजपा सिंगरौली के मंडल तियरा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

सिंगरौली- हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली मंडल तियरा द्वारा दिनांक 11 अगस्त मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों एवं छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकरपैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारों के साथ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह , विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह, हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे तथा मंडल तियरा के प्रभारी श्री अशोक शाह की विशेष उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिलाया राष्ट्रभक्ति का संकल्प।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा—तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक
विधानसभा सिंगरौली के विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, वीरों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।
देवेश पांडे ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक एवं नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जागृत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की शक्ति के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घर तक पहुंचें और नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें।












