जन विश्वास शिविर में ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

सिंगरौली, । जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत देवरा में आयोजित जन विश्वास शिविर के दौरान ‘नमो अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों को सहज, रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत कर ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने संवाद, अभिनय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया कि समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। जनजागरूकता के संदेशों को मनोरंजक एवं सरल शैली में प्रस्तुत किए जाने से ग्रामीणजनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, जनपद अध्यक्ष चितरंगी श्रीमती सिया दुलारी, कलेक्टर श्री गौरव बैनल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संघप्रिय, एसडीएम चितरंगी श्री देवेन्द्र द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मान सिंह सैयाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता त्रिपाठी, उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के. मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री पी.सी. चन्द्रवंशी, उप संचालक खनिज सुश्री आकांक्षा पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री अजीत सिंह बघेल सहित जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।













