सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले:विश्वामित्र पाठक

सिंगरौली-विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत कड़ियार में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मुख्यमंत्री जन विश्वास सह सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां वीणा वादिनि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत हुई तत्पश्चात स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के तहत आज आपके कड़ियार में जन विश्वास सह सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।मुख्य अतिथि ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय बद्ध एवं प्रभावी ढंग से दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे साथ ही उपस्थित ग्रामीण जनों से कहा कि आप लोग भी ग्राम सभा की बैठकों में जाकर पात्रतानुसार योजनाओं के लिए आवेदन करे जिससे योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद किया हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में आए परिवर्तनों से अवगत कराया तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने ग्राम पंचायत कड़ियार में तालाब की मेड पर नवनिर्मित पी सी सी सड़क,चबूतरा निर्माण, चेंजिंग रूम,शेड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा यह कार्य हो जाने से कड़ियार वासियों को काफी सुविधा मिलेगी। सिहावल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर द्वय मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम,जयशंकर द्विवेदी,जनपद सीईओ रोहित उपाध्याय,तहसीलदार जय प्रकाश पाण्डेय,एसडीओ श्रवण चतुर्वेदी,गजराज सिंह ,कपूर चंद्र साहू, संतोष शुक्ला सरपंच,लालमणि पटेल सरपंच, पुष्पराज प्रजापति, विश्वनाथ साहू, रहीश तिवारी,सालिक राम द्विवेदी, गिरीश द्विवेदी, मथुरा प्रसाद शुक्ला,मुद्रिका प्रसाद मिश्रा,सुंदर कोल, अनुराग पटेल,शिव कुमार मिश्रा,दिनेश द्विवेदी, एस एन सिंह, सुरेश शुक्ला सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।













