14वीं मिनी राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के 4 तलवारबाज राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश की ओर से देंगे चुनौती,

सिंगरौली 14वीं राज्य स्तरीय फेंसिंग (तलवारबाजी)प्रतियोगिता में सिंगरौली जिले के निम्नलिखित खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।
समीरा साकेत – अंडर 10 ईयर ईपी इवेंट,शिवम कुमार शाह – अंडर 10 ईयर फॉइल इवेंट,
शौर्य पिपलिया – अंडर 10 ईयर फॉइल इवेंट, समीक्षा सिंह – अंडर 12 ईयर सेबर इवेंट पदक के लिए चुनौती देंगे। उपरोक्त खिलाड़ी कोच खुशबू साकेत के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी 23 सितंबर से 27 सितंबर तक जम्मू कश्मीर के यूनिवर्सिटी आफ जम्मू में हो रही 14 वीं मिनी राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की ओर से पदक के लिए 25 से 26 को अपनी इवेंट में चुनौती देंगे।
सिंगरौली जिला फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, उपाध्यक्ष नम्रता सिंह, अमित राज, एसके दुबे, शिखा दुबे, गोपालजी श्रीवास्तव, संजीव कुमार, दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित जिला सचिव गणेश सिंह विशाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।













