बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस ने नाबालिग के अपहरणकर्ता को भेजा जेल, छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

सिंगरौली।जिले की बरगवां पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले 23 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (CG15FB4157) भी पुलिस ने जब्त कर ली है। थाना प्रभारी बरगवां द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम बरहटी की रहने वाली नाबालिग (परिवर्तित नाम सोनाली) के गुम होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम मोहरसोप से सकुशल दस्तयाब कर लिया और कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे परिजनों को सौंप दिया। विवेचना के दौरान अपहरण का अपराध (धारा 87 बीएनएस) सिद्ध होने पर पुलिस ने 24 सितंबर 2026 को आरोपी मनप्रसाद नाई उर्फ कप्तान ठाकुर (निवासी नवाटोला, थाना चांदनी बिहारपुर, जिला सूरजपुर, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सिंगरौली जिला जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उप निरीक्षक राजलाल भौंरे, प्रधान आरक्षक अवधलाल सोनी, आरक्षक चन्द्रकेश यादव और महिला आरक्षक शिवानी कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button