बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल की सीएसआर पहल के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैढ़न एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय वैढ़न में निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वास्थ्य, अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्वच्छता और पर्यावरण से संबंधित विषयों पर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। उन्होंने अपनी रचनात्मकता और ज्ञान के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के प्रति प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय, परिवार और आसपास के समुदाय में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग और सहभागिता से संपन्न हुआ। एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण जागरूकता और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button