बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई

सिंगरौली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष केशरी (38) निवासी चिल्काटाड़ मार्केट, मोहन स्वीपर (26) निवासी काली मंदिर और घनश्याम उर्फ छोटू (37) निवासी जीएम ऑफिस दुद्धीचुआ शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम दुद्धी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंजीत कुमार, उप निरीक्षक दिनेश गौतम और उप निरीक्षक राजेश कुमार की टीम ने की।

Author

Related Articles

Back to top button