बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला चिकित्सालय में आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय एवं ईपीएफ का भुगतान पूर्ण

सिविल सर्जन ने कहा—अस्पताल प्रशासन द्वारा सेडमैप के प्राप्त बिलों का समय पर किया गया भुगतान

सिंगरौली,। जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में साफ-सफाई, सुरक्षा गार्ड एवं सपोर्ट स्टाफ की सेवाएं अनुबंधित आउटसोर्स एजेंसी उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) के माध्यम से ली जा रही हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों के 24 सितंबर को हड़ताल पर जाने के संबंध में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. कल्पना रवि ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा सेडमैप से प्राप्त बिलों का नियमानुसार समय पर भुगतान किया गया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि जुलाई 2026 माह के बिल का भुगतान अस्पताल प्रशासन द्वारा 8 अगस्त 2026 को ही कर दिया गया था। वहीं, अगस्त 2026 माह का बिल सेडमैप द्वारा 16 सितंबर 2026 को प्रस्तुत किया गया, जिसका भुगतान भी कार्यालय द्वारा 22 सितंबर 2026 को पूर्ण कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि अनुबंध की शर्तों के अनुसार अस्पताल से बिल का भुगतान किसी कारणवश लंबित होने की स्थिति में भी संबंधित एजेंसी द्वारा अपने स्तर से कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 5 से 10 तारीख के मध्य मानदेय का भुगतान किया जाना निर्धारित है। हड़ताल की सूचना प्राप्त होने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा सेडमैप संस्था के अधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर चर्चा की गई। इसके फलस्वरूप 24 सितंबर 2026 की दोपहर को आउटसोर्स कर्मचारियों के बैंक खातों में अगस्त माह का मानदेय जमा करा दिया गया है।

सिविल सर्जन ने यह भी स्पष्ट किया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के अगस्त 2026 तक के ईपीएफ का भुगतान भी संबंधित संस्था द्वारा चालान के माध्यम से जमा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों से संबंधित भुगतान प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय एवं अनुबंधीय प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button