25 सितम्बर को मंडी परिसर में आयोजित होगा बलराम कृषि महोत्सव किसान संवाद कार्यक्रम
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री किसानों से करेंगे संवाद

सिंगरौली। जिले में 25 सितम्बर को कृषि मंडी परिसर में बलराम कृषि महोत्सव किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। किसान संवाद कार्यक्रम को लेकर कृषि मंडी परिसर में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के बैठने, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कृषि विभाग द्वारा जिले के अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
बलराम कृषि महोत्सव किसान संवाद कार्यक्रम किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों, योजनाओं एवं कृषि गतिविधियों से जोड़ने तथा शासन की किसान हितैषी पहलों की जानकारी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिले के किसान कार्यक्रम में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के संवाद से जुड़ेंगे।कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करने तथा किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।













