बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, अधिवक्ता की मौत

मेडिकल कॉलेज के पास हादसा, होटल में सो रहे लोग भी चपेट में आए; तीन घायल

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के मरचुरी गेट के पास शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी। हादसे में कार सवार धनवंतरी नगर निवासी अधिवक्ता शिवम शर्मा की मौत हो गई, जबकि होटल में सो रहे तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार जसूजा सिटी निवासी शरद अपने दोस्त अधिवक्ता शिवम शर्मा के साथ स्विफ्ट कार से जा रहे थे। मरचुरी गेट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने होटल में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल के अंदर सो रहे चार-पांच लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों को चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कार की रफ्तार, चालक की स्थिति और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button