ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पूर्व महामंत्री राजकुमार दुबे जिला पंचायत सिंगरौली मे सांसद प्रतिनिधि नियुक्त

सिंगरौली- पूर्व जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं जिला उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद राजकुमार दुबे को लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने जिला पंचायत सिंगरौली में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

सांसद महोदय ने जिला कलेक्टर सिंगरौली को पत्र के माध्यम से राजकुमार दुबे को जिला पंचायत मे अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने की जानकारी दी है तथा पत्र की एक प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली की ओर प्रेषित की है। राजकुमार दुबे जिला पंचायत सिंगरौली मे होने वाली बैठकों मे सांसद जी की तरफ से उपस्थित होंगे और आधिकारिक बैठकों मे भाग लेंगे।

सांसद महोदय ने अपने कार्यकाल मे राजकुमार दुबे को प्रतिनिधि बनाये जाने का पत्र सौंपा है। राजकुमार दुबे ने सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया है एवं दिये गये दायित्व का निष्ठा से निर्वहन की बात दोहराई।

Author

Related Articles

Back to top button