बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को जनपद सदस्य ने पहुंचाया अस्पताल

 

सिंगरौली। रजमिलान बाजार में देर रात सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक अज्ञात व्यक्ति को कई घंटों तक मदद नहीं मिल सकी। घायल के सड़क पर पड़े होने से वहां जाम की स्थिति भी बनी रही। इसी दौरान मामले की जानकारी जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह को मिली।

सूचना मिलते ही हर्षित सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की स्थिति देख एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया गया कि घायल व्यक्ति काफी देर से सड़क पर पड़ा था और उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी थी। जनपद सदस्य द्वारा मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाने और घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल के बाद उसे उपचार मिल सका।

घटना के बाद क्षेत्र में जनपद सदस्य हर्षित सिंह उर्फ रिशु सिंह के इस प्रयास की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि मुश्किल समय में किसी अनजान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना मानवीय संवेदना का उदाहरण है।

Author

Related Articles

Back to top button