बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

lसिंगरौली स्टेशन पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक का भव्य स्वागत, रेल विस्तार और यात्री सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली।पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) डिंपी गर्ग के सिंगरौली रेलवे स्टेशन आगमन पर शनिवार को उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें सिंगरौली क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर माननीय सांसद राजेश मिश्रा जी की ओर से भी क्षेत्र की रेलवे समस्याओं के निराकरण हेतु एक पत्र महाप्रबंधक को सौंपा गया। सांसद महोदय का यह पत्र पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग द्वारा जीएम डिंपी गर्ग को दिया गया।

महाप्रबंधक ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन परिसर का सघन भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं की कमियों से उन्हें अवगत कराया और समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही, स्टेशन परिसर के सामने स्थित पार्क को विकसित कर उसके सौंदर्यीकरण का भी विशेष आग्रह किया गया, ताकि यात्रियों को एक बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण और बैठक के दौरान पूर्व मध्य रेल (धनबाद मंडल) के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अखिलेश मिश्रा और मुख्य परिचालन प्रबंधक (COM) इंदू रानी जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

क्षेत्र की जनसमस्याओं और मांगों को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद झा, आदित्य तिवारी और हरिओम तिवारी भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button